फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फर्नीचर की दुकान पर विवाद, सात पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। कोतवाली थानाक्षेत्र के देवरांव में फर्नीचर की दुकान में सोमवार रात 10 बजे विवाद हो गया। एक पक्ष ने बकाया रुपये मांगने पर विवाद होना बता रहा है, तो दूसरे पक्ष का कहना है कि वह विवाद सुलझाने का प्रयास कर रहा था। इसलिए मारपीट की गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से केस दर्ज किया है।

भैंसहिया निवासी अफरोज ने तहरीर में बताया कि नगर थाना क्षेत्र के जोगीपुर निवासी सुगन यादव ने 12 हजार रुपये फर्नीचर के बकाया किए हैं। आरोप है कि सगुन यादव उसकी दुकान पर आकर अपशब्द कहने लगे कि तुम्हारा भाई अब्दुल्लाह मेरे घर पैसा मांगने गया था, जिससे मेरी बेईज्जती हुई है। इसे लेकर अधिक नाराज होकर सगन के अलावा मनीष यादव, मंतोष यादव और मनोज यादव ने मारापीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, दूसरे पक्ष के मनोज यादव ने तहरीर में बताया कि वह श्रीराम गारमेंट्स की दुकान से ड्यूटी करके लौट रहा था। देवरांव गांव के रास्ते में फर्नीचर की दुकान पर गांव के सगन यादव से लोगों काे झगड़ा करते देखा। बीच बचाव करने पर अफरोज व सफातुल्लाह और अब्दुल्लाह ने मिलकर अपशब्द कहते हुए मारापीटा और जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें