बस्ती। वाल्टरगंज पुलिस ने जन्माष्टमी के चंदे की रकम के हिसाब-किताब में विवाद को लेकर पड़री गांव के चार आरोपियों पर केस दर्ज किया है।
वहां के शिवम शुक्ल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के चंदा के हिसाब-किताब की बात में कहासुनी हुई। इसके बाद राम प्रताप शुक्ल, गौरव शुक्ल, अभिषेक पांडेय व अनुराग पांडेय ने अपशब्द कहते हुए मारपीटा। बीच-बचाव करने गए उसके पिता को भी मारापीटा। जान से मारने की धमकी दी। संवाद