फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: लालगंज मेले में विवाद, रास्ते में मारपीट

Sun, 20 Apr 2025 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। संगम तट पर लगे मेले में कहासुनी की बात को लेकर कुदरहा में लाठी-डंडे से चार युवकों की पिटाई का मामला सामने आया है।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि मंटू गौतम निवासी मनकूपुर, अरुन निवासी परसहर थाना धनघटा, गोविंद निवासी अक्षति थाना महुली संतकबीरनगर अपने मित्र विजय निवासी पिपरपाती मुस्तहकम थाना लालगंज के साथ लालगंज मेला देखने गए थे। मेले में कुछ लोगों से कहासुनी हो गई। लौटते समय कुदरहा बाजार के कल्याणपुर के पास पहले से घात लगाकर बैठे लोगों ने लाठी-डंडे व ईंट-पत्थर से मार कर उन्हें घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और सूचना पुलिस को दी। चौकी इंचार्ज राम अशोक यादव घटनास्थल पहुंचे तो आरोपी भाग गए। घायलों को लोगों ने एंबुलेंस से सीएचसी बनहरा भिजवाया। पीड़ित पक्ष ने लालगंज थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी लालगंज शशांक शेखर राय ने बताया कि जांच कर उचित कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें