फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: तोते को लेकर दो पक्षों में विवाद,थाने पर पहुंचा मामला

Sat, 03 Feb 2024 01:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार (बस्ती)। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पटखौली राजा गांव में एक तोते के लिए दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों तोते पर अपना-अपना हक जतानं लगे। बात पुलिस तक पहुंची। पुलिस ने शनिवार को दोनों पक्षों को थाने बुलाया है।
विज्ञापन

पटखौली राजा निवासी छोटे लाल प्रजापति का कहना है कि एक माह पूर्व गांव के बाहर कुछ कौए एक तोते को नोंच रहे थे। किसी तरह से कौओं के झुंड से उसकी जान बचाकर वह घर ले गया और पालन-पोषण करने लगा। छोटेलाल के अनुसार शुक्रवार को गांव के फूलचंद हमारे घर आए। पत्नी गुड़िया से बोले कि तोता हमारा है जो एक माह पूर्व उड़कर चला गया था।
पत्नी ने तोते को देने से इंकार कर दिया। इससे नाराज होकर उसने डॉयल 112 को सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तोते को फूलचंद को दिलवा दिया। शाम को घर आने पर पत्नी ने सारी बात बतायी तो वह नाराज हो गया। उसने भी डॉयल 112 पर फोन कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के दावों को सुनने के बाद दोनों पक्षों को सुबह कप्तानगंज थाने पर बुलाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें