फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पाकरडाड़ गांव में दो पक्षों में विवाद

Sun, 08 Oct 2023 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
महादेवा। लालगंज थाने के पाकरडाड़ गांव के दो पक्षों में शनिवार शाम विवाद हो गया। मारपीट में दोनों पक्षों को चोटें आई हैं। दोनों पक्ष थाने पर तहरीर लेकर पहुंचा। पुलिस ने उन्हें थाने पर बैठा लिया और पूछताछ कर रही है। प्रभारी चौकी महादेवा मनीष जायसवाल ने बताया कि मामले की जानकारी ली जा रही है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एक पक्ष के इकबाल का कहना है कि हाईस्कूल में पढ़ने वाली उनके परिवार की छात्रा भुवनी ट्यूशन पढ़ने जाती है। आरोप है कि दूसरे पक्ष ने उसे अपशब्द कहा। इसके बाद उसे दरवाजे पर खींचकर ले गए और मारापीटा। वहीं दूसरे पक्ष की महिला का कहना है कि उनके दरवाजे पर उनकी विवाहित बेटी बैठी थी। तभी विपक्षी लोग उसे भद्दे इशारे करने लगे। उसने एतराज किया तो उसके पूरे परिवार के लोग चाकू, लाठीडंडा लेकर दरवाजे पर चढ़ आए और मारपीट का कई लोगों को घायल कर दिया। उन लोगों पर गले में पहना मंगलसूत्र छीन लेने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें