फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दो पक्षों में विवाद, कई लोग हिरासत में, असलहा भी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान। गौर थाना क्षेत्र के बलुआ गांव के पास दो पक्ष आमने-सामने हो गए। खबर है कि असलहे भी निकाल लिए गए थे। पुलिस ने दोनों पक्ष के कई लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले आई है। पुलिस के अनुसार 315 बोर का अवैध असलहा भी बरामद किया गया है। गौर थाना क्षेत्र के महुआ डाबर गांव के बगल जाने वाले रास्ते पर पैकोलिया थाना क्षेत्र के सरनागी गांव के कुछ लोग इकट्ठा हो गए। इसी बीच आपस दोनों गांव के कुछ लोगों में विवाद शुरू हो गया। एक पक्ष ने गौर पुलिस को सूचना दे दी। थानाध्यक्ष गौर अतुल कुमार अंजान ने बताया कि दोनों पक्षों को थाने पर लाया गया है। विवाद शांत करा दिया गया है। एक युवक के पास से 315 बोर का असलहा बरामद किया गया है। प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें