फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: राष्ट्रीय लोक अदालत में 95178 वादों का निस्तारण

Mon, 22 May 2023 01:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
न्यायालय परिसर में आयोजित लोक अदालत का निरीक्षण करते जिलाजज कुलदीप सक्सेना
विज्ञापन
बस्ती। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की तरफ से रविवार को न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जनपद न्यायाधीश कुलदीप सक्सेना की अध्यक्षता में आयोजित इस लोक अदालत में विभिन्न तरह के 15178 वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें बैंक ऋण व अन्य प्रकार से संबंधित प्री-लिटिगेशन स्तर (मुकदमा दर्ज होने से पहले) पर 89049 मामलों एवं न्यायालयों के 6129 वादों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर कराया गया। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण से कुल 44 मामलों का निस्तारण किया गया। जिसमें 62 लाख 85 हजार रुपये क्षतिपूर्ति के रूप में जमा कराई गई। आपराधिक वादों के निस्तारण में 4 लाख 40 हजार 660 रुपये अर्थदंड एवं अन्य मामलों में कुल 22 लाख 11 हजार 590 धनराशि वसूल की गई। इसके अतिरिक्त बैंक ऋण के 600 मामलों को निस्तारित कराकर बैंकों से 05 करोड़ 04 लाख 82 हजार 660 की धनराशि पर समझौता किया गया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत में जनपद न्यायाधीश ने उप्र पीड़ित क्षतिपूर्ति योजना के अन्तर्गत पीड़ित व्यक्तियों को भी धनराशि प्रदान किए जाने का अधिकार पत्र सौंपा। राष्ट्रीय लोक अदालत में प्रतिभाग करने वाले विधि छात्र/छात्राओं को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान कर उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। लोक अदालत में पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अभिकरण अखिलेश दूबे, परिवारिक न्यायालय के अधिकारीगण, अपर जिला जज द्वितीय मीनू शर्मा, अपर जिला जज/विशेष न्यायाधीश (एससीएसटी एक्ट) शिव चन्द, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आशीष राय समेत समस्त न्यायिक अधिकारीगण ने प्रतिभाग लिया। नोडल अधिकारी लोक अदालत मीनू शर्मा, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रजनीश कुमार मिश्र की देखरेख में इस अदालत का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन एवं पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी एवं अन्य विभाग का भी सहयोग रहा।
-
एसबीआई के 173 मामले निस्तारित
- राष्ट्रीय लोक अदालत का में भारतीय स्टेट बैंक बस्ती परिक्षेत्र की 32 शाखाओं से संबंधित 173 मामले निस्तारित किए गए। मुख्य प्रबंधक संजय उपाध्याय ने बताया कि एक करोड़ 76 लाख रुपये का निस्तारण किया गया। जिसका टोकन मनी 69 लाख 47 हजार रुपये प्राप्त हुआ। भारतीय स्टेट बैंक प्रधान कार्यालय लखनऊ के सहायक महाप्रबंधक एसके उपाध्याय, क्षेत्रीय कार्यालय के मुख्य प्रबंधक संजय उपाध्याय, प्रबंधक एनपीए मनीष वर्मा, उप प्रबंधक अखिलेश कुमार सहित एसबीआई 32 शाखाओं के शाखा प्रबंधक व फील्ड ऑफिसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें