फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चीन में बीमारी, जिले में अलर्ट... ऑक्सीजन प्लांट व वार्ड तैयार

Tue, 28 Nov 2023 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
चीन के उत्तरी क्षेत्र में तेजी से फैल रहे एवियन इन्फ्लुएंजा एच9एन2 को लेकर केंद्र सरकार की ओर से अलर्ट जारी होने के बाद जिले का स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। इसके लिए मेडिकल कॉलेज के 25 बेड वाले पीआईसीयू के अलावा 15 बेड का वार्ड भी तैयार किया गया है। डॉक्टर, फार्मासिस्ट और स्टॉफ नर्सों की ड्यूटी लगा दी गई है। यदि इस मर्ज के रोगी मिलते हैं ताे उन्हें तत्काल यहां भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन



चीन में फैली इस खतरनाक बीमारी को लेकर 24 नवंबर को जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन प्लांट की गुणवत्ता और क्रियाशीलता परखी जा चुकी है। इसके एक दिन बाद जनपद मुख्यालय स्थित मेडिकल कॉलेज में भी ऑक्सीजन प्लांट का मॉक ड्रिल हुआ था। जिला अस्पताल व मेडिकल कॉलेज के ऑक्सीजन प्लांट क्रियाशील पाए गए थे।

इसके बाद अब 25 बेड के पीआईसीयू (पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट) को आरक्षित किया गया है। यदि इस बीमारी के केस जनपद में मिलते हैं तो मरीजों को इसी वार्ड में भर्ती किया जाएगा। इसके लिए सभी चिकितसकों की ऑन काल तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं। मेडिकल काॅलेज व जिला अस्पताल में सिडेडर व कंसन्ट्रेटर के माध्यम से ऑक्सीजन की तैयारी कर ली गई है। दो अस्पतालाें में दवाओं की भी उपलब्धता सुनिश्चित करा ली गई है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के सीएमएस डाॅ. पीके श्रीवास्तव ने बताया कि एवियन इन्फ्लुएंजा वाले मरीजों में सर्दी, जुकाम, खांसी और निमोनिया और सांस फूलने की समस्या होती है। यह रोग दो साल के बच्चों से लेकर 21 साल के युवाओं को प्रभावित कर सकता है।
कोटचीन में फैली एवियन इन्फ्लुएंजा को देखते हुए दीपावली से पहले ही केंद्र सरकार ने एडवाइजरी जारी किया है। अभी इस तरह का कोई केस नहीं आया है। इंसेंसियल एवं नॉन इंसेंसियल ड्रग्स मंगा ली गई है। एडवाइजरी के अनुरूप सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन




डॉ. सुरेश कुमार कौशल, एसआईसी, जिला अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें