फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: राजनीतिक दलों से विमर्श के बाद चुनाव खर्च तय

Sun, 14 Jan 2024 02:04 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के मद्देनजर शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में राजनीतिक दलों की बैठक हुई। इस दौरान प्रचार सामग्री, खाद्य सामग्री सहित 192 सामान के मूल्य निर्धारण पर चर्चा हुई। मूल्य निर्धारण कमेटी ने प्रस्ताव पेश किए। इस पर डीएम अंद्रा वामसी ने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से चर्चा की। राजनीतिक दलों से प्राप्त सुझावों को सम्मिलित करते हुए सामग्रियों के रेट लिस्ट को अंतिम रूप दिया गया। इसमें टेंट, पंडाल, वाहन, पोस्टर, बैनर, पंपलेट, होर्डिग, चाय समोसा एवं अन्य सामग्री की दरें तय की गई है। इस मौके पर मुख्य कोषाधिकारी अशोक प्रजापति, एसडीएम सदर गुलाब चंद, अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी केशव लाल, एआरटीओ पंकज कुमार, उपायुक्त उद्योग हरेंद्र प्रताप, सहायक निर्वाचन अधिकारी सुभाष आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें