बस्ती। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक की बैठक शुक्रवार को प्रेस क्लब में हुई। बैठक में टेट की वापसी, पुरानी पेंशन बहाली, जनगणना कार्य में असाध्य बीमारी, गर्भवती शिक्षिकाओं, दिव्यांग, प्रसव कालीन एवं बाल्य देखभाल अवकाश, पति-पत्नी दोनों की ड्यूटी लगाए से मुक्त करने पर विचार किया गया। इसके साथ ही सांगठनिक मजबूती की दृष्टि से गिरजेश उपाध्याय, उपेंद्र पांडेय, कृष्ण कुमार को जिला उपाध्यक्ष, राजकुमार पाल, हरिश्चन्द्र यादव को जिला संगठन मंत्री, हरीश चौधरी को कुदरहा ब्लाॅक मंत्री और अमित श्रीवास्तव को सर्वसम्मत से ब्लाॅक कोषाध्यक्ष घोषित किया गया। इस मौके पर राघवेंद्र प्रताप सिंह, अभय सिंह यादव, आनंद दूबे, राजकुमार सिंह, शैल शुक्ल, अभिषेक उपाध्याय, ओम प्रकाश पांडेय व अन्य मौजूद रहे। संवाद