बस्ती। श्रीराम विश्ववीर सेना की बैठक मंगलवार को मंडल अध्यक्ष अभिनय कुमार दूबे की अध्यक्षता में पिकारा शिव गुलाम मोहल्ले में हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि श्रीराम विश्ववीर सेना के सदस्य भगवान श्रीराम के आदर्शों की स्थापना की दिशा में कार्य करें और निराश्रितों को सहारा दें। बैठक में श्रीराम विश्ववीर सेना के विस्तार, जन भागीदारी बढ़ाने के संबंध में विचार-विमर्श किया गया। बैठक में प्रदेश संगठन मंत्री कृष्ण कुमार उपाध्याय, अनूप त्रिपाठी, पवन कुमार, राजेश द्विवेदी आदि शामिल रहे। संवाद