नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) के एडीसी एसएस सीडी गोरखपुर वेद प्रकाश ने एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहा
बस्ती। नागरिक सुरक्षा (सिविल डिफेंस) के एडीसी एसएस सीडी गोरखपुर वेद प्रकाश ने शनिवार को एडीएम प्रतिपाल सिंह चौहान से मुलाकात की। बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की और संगठन मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि बैठक में नागरिक सुरक्षा योजना अप्रैल 2025 का अवलोकनार्थ प्रस्तुतिकरण किया गया। आई-कार्ड वितरण, कार्यालय व्यवस्था, भर्ती एवं नियुक्ति संबंधी विषयों पर वार्ता हुई। एडीएम बस्ती ने पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। उपनियंत्रक की नियुक्ति पर विशेष चर्चा हुई। कहा कि बैठक सकारात्मक एवं उपयोगी रही। एडीएम ने नागरिक सुरक्षा संगठन को मजबूत बनाने के लिए आवश्यक सहयोग एवं समर्थन प्रदान करने का आश्वासन दिया। संवाद