पैकोलिया। गजियापुर गांव के शाखा कुटी के अंतर्गत ब्रह्म विद्यालय एवं आश्रम में प्रवचन का आयोजन किया गया। बिहार के बक्सर जिले के राजपुर से आए मुख्य वाचक स्वामी सत्यानंद परमहंस ने प्रवचन सुनाया। यह कार्यक्रम सोमवार को भी चलेगा। स्वामी सत्यानंद पटना विश्वविद्यालय से संबद्ध एक महाविद्यालय में भौतिक विज्ञान के प्रोफेसर थे। वहां से उन्होंने संन्यास धारण कर लिया। कार्यक्रम में प्रवचन पूजा-पाठ के अलावा श्रृद्धालुओं के लिए प्रसाद भंडारे का भी व्यवस्था की गई है। संवाद