फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दिव्यांग ट्रैक्टर चालक के परिवार ने वापस ली शिकायत

Fri, 29 Dec 2023 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कुदरहा, बस्ती। दिव्यांग ट्रैक्टर चालक की मौत के मामले में शुक्रवार को मृतक के परिवार वालों ने अपनी शिकायत वापस ले ली। भतीजा झारखंडे ने बताया कि सुलह के बारे में पांच दिसंबर को ट्रैक्टर मालिक से इस बारे में फिर बात होगी। शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। इससे पहले मृतक के पिता ट्रैक्टर मालिक पर हत्या का आरोप लगा रहे थे। उधर, एसओ संतोष कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों में सुलह हो गया है।
विज्ञापन

कलवारी थाना क्षेत्र के छरदही निवासी दिव्यांग 46 वर्षीय हरिश्याम गोस्वामी उर्फ बिल्ला की नगर थाना क्षेत्र के भोयर गांव में ट्रैक्टर से गिरकर मौत हो गई थी। वह करीब 20 वर्ष से चंद्रशेखर उपाध्याय के यहां रहकर ट्रैक्टर चलाते थे। बुधवार दोपहर में वह ट्रैक्टर लेकर खेत की जुताई करने जाते समय संदिग्ध परिस्थितियों में घायल हो गए थे। इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर ले जाया गया। जहां मृत घोषित कर दिया गया।
पोस्टमार्टम में सिर में गंभीर चोट लगने की वजह से मौत की बात बताई गई है। घटना के बाद से ही परिवार के लोग इसे सुनियोजित हत्या करार देते हुए नगर पुलिस पर लीपापोती का आरोप लगा रहे थे। मृतक हरिश्याम गोस्वामी के भतीजे झारखंडे ने तीन लोगों को नामजद करते हुए प्रार्थनापत्र भी दिया था। जिसे वापस ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें