फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सर्पदंश से दिव्यांग दुकानदार की मौत

Sat, 07 Sep 2024 02:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
कप्तानगंज (बस्ती)। कप्तानगंज क्षेत्र के रमवापुर में बृहस्पतिवार की रात दिव्यांग दुकानदार को सांप से डस लिया। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई। परिवार के लोग उसे कैली अस्पताल ले गए। वहां पर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


रमवापुर गांव के रहने वाले शब्बीर पैर से दिव्यांग थे। उसकी कस्बे में एसबीआई की शाखा के बगल में सैलून थी। रात में खाना खाकर सब लोग कमरे में सो रहे थे। रात करीब एक बजे सांप ने डस लिया। अंधेरा होने के कारण शब्बीर सांप को नहीं देख पाए। वह चूहा काटने की बात समझकर सो गए। एक घंटे बाद उल्टी हुई, उसके बाद फिर सो गया। दो घंटे बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी और आंखों की रोशनी खत्म हो गई।
परिजन आनन-फानन उसे कप्तानगंज सीएचसी ले गए। वहां प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने रेफर कर दिया। परिवार के लोग उसे कैली ले गए। वहां पर डॉक्टरों ने शब्बीर (30) को मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें