फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दिव्यांग बच्चों ने गतिविधियों में लूटी वाहवाही

Thu, 04 Dec 2025 01:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। माध्यमिक शिक्षा विभाग के समेकित अनुभाग के तत्वावधान में बुधवार को जीआईसी परिसर में दिव्यांग विद्यार्थियों के बीच विविध सांस्कृति एवं खेल प्रतियोगिताएं आयोजित हुई। इसमें दिव्यांग बच्चों ने खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में बेहतर प्रदर्शन करके खूब वाहवाही लूटी। दिव्यांगों बच्चों के प्रतिभा की जमकर सराहना हुई। प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी लालजी यादव, डीआईओएस संजय सिंह, प्रधानाचार्य जीआईसी डॉ. विजय प्रकाश, प्रधानाचार्य जीजीआईसी डॉ. अपर्णा भारद्वाज, एवं जिला समन्वयक समग्र शिक्षा माध्यमिक वागीश पाठक ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया। इस दौरान दिव्यांग खेलकूद कार्यक्रम 10 विधाओं में आयोजित किया गया। इस मौके पर आरती गुप्ता, मृत्युंजय लाल श्रीवास्तव, आसाराम, नीतू ओझा, श्वेता सिंह, शोएब, संतोष कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें