जनता इन्टर कॉलेज बारीघाट में छात्रों को समर कैंप में योगाभ्यास कराया गया।
लालगंज। जनता इंटर कॉलेज बारीघाट में ग्रीष्मकालीन शिविर के अंतिम दिन शनिवार को डीआईओएस डीएस यादव सुबह छह बजे विद्यालय पहुंच गए। बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके साथ योगाभ्यास किया। डीआईओएस ने कहा कि यह शिविर बच्चों में बुनियादी कौशल विकसित करने के साथ ही आत्मविश्ववास वृद्धि में सहायक है। प्रधानाचार्य प्रवीन गुप्ता ने कहा कि समर शिविर में योग, प्राणायाम, माइंड रीडिंग कला, विज्ञान के अनुप्रयोग, नृत्य, संगीत आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। समर शिविर का उद्देश्य मनोरंजन के साथ बच्चों को व्यावहारिक जानकारी देना है। मौके पर प्रबंध समिति अध्यक्ष विश्वजीत पाल, प्रबंधक अनुराग पाल, संतोष कुमार पांडेय, शैलेंद्र कुमार, पवन कुमार शुक्ल, राम रक्षा वर्मा, राम सेवक चौधरी आदि मौजूद रहे।