बस्ती। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. एके चौधरी शनिवार को बनकटी ब्लॉक क्षेत्र के दो टीकाकरण सेंटरों का निरीक्षण किया। बेहिल गांव में संचालित सत्र पर पहुंचे डीआईओ ने ड्यूलिस्ट के अनुसार टीकाकरण कार्य देखा। एएनएम गीता चौधरी से जानकारी ली, जिसमें पता चला कि आठ सौ जनसंख्या पर यहां आठ किशोरियों को एचपीवी वैक्सीन लगनी जो अभी तक शून्य प्रगति है। आशा पूनम को चेतावनी दी गई। 12.30 बजे तक 12 बच्चों को टीका लगा था, 26 को विटामिन-ए की खुराक दी गई थी। किशोरियों के टीकाकरण फीसदी बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके बाद डीआईओ वहां से निकलकर सोभनपार सत्र पर पहुंचे। ड्यूलिस्ट के अनुसार एक बजे तक 13 बच्चों को टीका लगाया गया था। 24 बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाई गई थी। यहां एचपीवी वैक्सीन आठ किशोरियों को लगनी है, जिसमें से पांच को टीका लग चुका है। एएनएम अंशु चौधरी को निर्देश दिए कि शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन कराएं। आशा रीता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता मीरा मौजूद रहीं। संवाद