फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: खस्ताहाल सड़काें पर भरा गांठ बराबर पानी, मुश्किल में राहगीर

विज्ञापन
वाल्टरगंज क्षेत्र के मुगरहा चौराहे पर जलजमाव। सोत्र- संवाद
विज्ञापन
- शहर से लेकर ग्रामीण इलाके तक खराब सड़कों में पहली बारिश का भरा पानी
विज्ञापन

- शहर के मालवीय मार्ग, बड़ेवन व मूड़घाट पर राहगीरों को झेलनी पड़ी दुश्वारी
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। बारिश के बाद खस्ताहाल सड़कों पर गड्ढों में पानी भर गया है, जिससे राहगीरों को आने जाने में कठिनाइयों का सामान करना पड़ रहा है। मालवीय मार्ग की स्थिति बारिश के बाद बेहद खराब हो गई है। शहर के बड़ेवन व मूड़घाट पर जगह-जगह पानी भरने से आने जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
वाल्टरगंज प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के सल्टौआ के मुगरहा चौराहे पर सड़क के गड्ढे में बारिश का पानी भर गया है। इसके कारण लोगों को गहरे पानी से होकर आना जाना पड़ रहा है। इस चौराहे से होकर लेदवा, कड़जहा, पिपरपाती, मैनी, कपिया, फतेहपुर, पुरैना, माझोवा, कोड़रा आदि गांवों के लोग आते जाते हैं। टिनिच प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र के ग्राम पंचायत अजगैवा जंगल में निर्माणाधीन सड़क की दोनों पटरियों पर गिट्टियां डंप होने से बारिश का पानी नहीं निकल पा रहा है। इससे सड़क में पानी भर गया है। यह सड़क प्रधानमंत्री योजना से बनाई जा रही है। इसे मार्च में पूरा होना था, लेकिन, कार्यदायी संस्था व ठेकेदार की लापरवाही के चलते अभी तक निर्माण पूरा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के बाद नोनहा गांव व बंतरवा के पास करीब दो सौ मीटर क्षेत्र में सड़क जलमग्न हो गई, जिससे झग्गापुर, शीतलनगर, बोधपुर, भदना, खलवा बजहिया, केवटहिया जाने वाले राहगीरों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अवर अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि जल्द ही निर्माण कार्य शुरु करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें