बस्ती। एग्रीस्टैक योजना के तहत रबी फसलों की ई-खसरा पड़ताल (डिजिटल सर्वे) का कार्य एक जनवरी से चल रहा है। यह सर्वे 15 फरवरी तक चलेगा। डिजिटल क्राॅप सर्वे के दौरान हर खेत के सर्वे का निर्णय लिया गया है। एसडीएम हर्रैया विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि तहसील क्षेत्र के करीब 1534 गांवों में डिजिटल सर्वे का काम चल रहा है।
सर्वे पूरा होने के बाद तैयार डेटा बेस के आधार पर फसल संबंधी समस्याओं का समाधान आसानी से होगा। यह डेटा शासन की योजनाओं का लाभ वास्तविक किसानों तक पहुंचाने में मददगार साबित होगा। तैयार डेटा किसानों के लिए वन स्टॉप सॉल्यूशन की तरह काम करेगा। एकत्रित डाटा के आधार पर फसलों की एमएसपी निर्धारण में भी मदद मिलेगी साथ ही फसल बीमा और किसान क्रेडिट कार्ड के दायरे में विस्तार भी किया जा सकेगा।