फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डीआईजी ने साइबर अपराध नियंत्रण के दिए निर्देश

Sat, 11 Oct 2025 01:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। डीआईजी संजीव त्यागी ने शुक्रवार को परिक्षेत्रीय कार्यालय सभागार में बस्ती, संत कबीर नगर और सिद्धार्थनगर जिलों के साइबर थाना प्रभारियों, विवेचकों और पोर्टल प्रभारियों के साथ समीक्षा बैठक की। कहा कि अक्टूबर में चल रहे राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत प्रत्येक जिले में अधिक से अधिक कार्यशालाएं आयोजित की जाएं, ताकि आमजन में डिजिटल सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ सके। रेंज में वर्ष 2024-25 के लंबित साइबर अपराध मामलों, पोर्टल पर दर्ज शिकायतों, साइट्रेन प्रशिक्षण मॉड्यूल, और सीईआईआर पोर्टल पर की गई प्रविष्टियों की विस्तार से समीक्षा की। मोबाइल चोरी और ऑनलाइन फ्रॉड से जुड़ी सूचनाओं को पोर्टल पर सही ढंग से दर्ज कर कानूनी प्रक्रिया का पालन सुनिश्चित किया जाए। बैठक में रेंज के तीनों जनपदों के साइबर थाना प्रभारी, विवेचक, पोर्टल से जुड़े अधिकारी-कर्मचारी एवं परिक्षेत्रीय साइबर सेल के अधिकारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें