फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: डायट प्राचार्य ने समर कैंप के सहयोगियों को किया सम्मानित

Thu, 22 Jun 2023 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। एक माह से सदर क्षेत्र की ग्राम पंचायत परसा जागीर में चल रहे बच्चों के समर कैंप के सहयोगियों को कंपोजिट विद्यालय परसा जागीर में डायट प्राचार्य जितेंद्र कुमार गौड़ ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्राचार्य ने बच्चों से संवाद भी किया।
विज्ञापन


प्राचार्य ने कहा कि गांव के शिक्षित युवाओं ने समर कैंप के माध्यम से छोटे बच्चों को छुट्टियों के दिनों में उनकी गतिविधियों के अनुसार उन्हें खेलकूद, पढ़ाई,अक्षर ज्ञान सहित बहुत कुछ जानकारियां दी हैं। समर कैंप में परसा जागीर गांव की रानी प्रजापति, प्रियांशी, शुबराती, सुप्रिया, संगीता, खुशनुमा, गुलनाज, सिमसोन आदि ने कक्षा चार,पांच और छह के बच्चों को खेल खेल में तमाम जानकारियां दी। प्राचार्य ने कंपोजिट विद्यालय परसा जागीर के सुसज्जित भवन व परिसर के अंदर लगी हरियाली को देखकर प्रधानाध्यापक डॉ. शिव प्रसाद की प्रशंसा की। कहा कि अन्य विद्यालय के शिक्षकों को यहां से सीख लेने चाहिए। संचालन प्रधानाध्यापक डॉ. शिव प्रसाद ने किया। इस मौके पर प्रथम संस्था के जिला समन्वयक कृपा शंकर यादव, जयराम, डाइट मेंटर मृत्युंजय सिंह व शिक्षक अभिषेक कुमार यादव, राजेश कुमार, ओम प्रकाश, गोरखनाथ, उर्मिला, रामचरित्र, कुंता, पद्मावती, निर्मला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें