फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मुरादाबाद में डीजल चोरी...बस्ती की बसों में खोजे जा रहे सुराख

Sat, 31 Aug 2024 03:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
रोडवेज बसों में डीजल चोरी होने पर नपेंगे चालक-परिचालक
विज्ञापन

एआरएम व सीनियर फोरमैन करेंगे बसों के फर्श व टैंकों की नियमित जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। मुरादाबाद डिपो की बस में डीजल चोरी पकड़े जाने व चोरी के अनोखे तौर-तरीकों को जानकर परिवहन निगम मुख्यालय चौकन्ना हो गया है। इसकी खबर फैलते ही बस्ती में भी बसों की जांच शुरू हो चुकी है। निगम मुख्यालय ने फौरी तौर पर सभी डिपो को फरमान जारी कर बसों के टैंक व फर्श में हुए सुराखों की जांच करने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद भी अगर डीजल चोरी पकड़ी गई तो चालक-परिचालक समेत डिपो के एआरएम व फोरमैन पर भी कार्रवाई की गाज गिरेगी। मुख्यालय ने सप्ताह भीतर सभी बसों का निरीक्षण कर रिपोर्ट भी तलब किया है।
मुरादाबाद डिपो की एक बस में डीजल चोरी का मामला पकड़ा गया है। इसमें पता चला है कि चालक ने बस के अंदर फर्श की चैकर प्लेट काटकर एक छेद बनाया था, जिसमें ट्यूब डालकर ऊपर बैटरी चालित टुल्लू पंप से बस के अंदर ही टूल बक्से में रखे बर्तनों में डीजल भर लिया जाता था। यह पूरा कारनामा बस के अंदर ही बैठे-बैठे अंजाम लिया जाता था। टुल्लू पंप भी विशेष प्रकार का था, जिसको चालक ने विशेष तरीके से डीजल चोरी करने के लिए बनाया था।
विज्ञापन

इसकी जानकारी होते ही परिवहन निगम में सनसनी दौड़ गई। नतीजतन मुख्यालय से मुख्य प्रधान प्रबंधक प्राविधिक राजीव आनंद ने बृहस्पतिवार की देर शाम सभी डिपो के एआरएम व सीनियर फोरमैन को सभी बसों की नियमित जांच करने का निर्देश जारी कर दिया। निर्देश मिलते ही बस्ती डिपो के एआरएम आयुष भटनागर, सीनियर फोरमैन चंदन लाल, फोरमैन श्रीकेश चौरसिया व इंद्रजीत तिवारी आदि की टीम ने देर रात तक सभी बसों का निरीक्षण किया और ऐसी कोई करतूत न पाकर राहत की सांस ली।
विज्ञापन

एआरएम आयुष भटनागर ने बताया कि कार्यशाला में नियमित जनरल चेकिंग के दौरान बस का फर्श व डीजल टैंक जांचा जाएगा। परिचालक को भी निर्देशित किया गया है कि यात्रा के दौरान ऐसी किसी भी घटना को अगर वह उच्चाधिकारियों के संज्ञान में नहीं देता है तो डीजल चोरी पकड़े जाने पर चालक के साथ उसे भी कार्रवाई के दायरे में लाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें