सल्टौआ। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के खरहरा जप्ती गांव के सामने खड़े ट्रेलर के डीजल टैंक का लॉक तोड़कर उसमें से 150 लीटर डीजल चोरी का मामला सामने आया है। स्थानीय थाना क्षेत्र के खरहरा जप्ती गांव निवासी रमेश चौरसिया अपना ट्रेलर गांव के सामने बस्ती-डुमरियागंज मार्ग के किनारे खड़ा किए थे। पुलिस को सूचित किया है कि शुक्रवार रात अज्ञात चोर डीजल निकाल ले गए। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। संवाद