फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आशनाई के चलते पिता- भाई ने पीटकर की थी ध्रुवचंद्र की हत्या, शव खेत में छिपा दिया था- एक गिरफ्तार

Mon, 02 Jun 2025 06:26 PM IST
रोहित सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती

सार

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कौड़ीकोल बुजुर्ग गांव के रहने वाले ध्रुवचन्द्र चौधरी पुत्र शिव प्रसाद चौधरी शनिवार की रात 10 बजे के बाद घर से किसी काम के लिए बाहर निकले थे। रविवार सुबह बिस्तर पर वह नहीं दिखे तो परिजन समझे कि कहीं खेत में काम करने गए होंगे।
विज्ञापन
घटना का खुलासा करते एएसपी साथ में मौजूद पुलिस व एसओजी टीम - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कप्तानगंज थानाक्षेत्र के कौड़ीकोल निवासी 25 वर्षीय ध्रुवचंद्र चौधरी की निर्मम हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एएसपी ओपी सिंह ने पुलिस लाइंस में प्रेसवार्ता के दौरान बताया कि ध्रुवचंद्र चौधरी की हत्या आशनाई के चक्कर में हुई थी।

विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपी रमई पाठक उर्फ रामबहादुर पाठक से पूछताछ के आधार पर बताया कि आरोपी और उसके बेटे व अन्य लोग बांस के डंडे से पीटकर ध्रुवचंद्र चौधरी की हत्या की थी। इसके बाद रस्सी और बांस के सहारे शव को गन्ने के खेत में छिपा दिए थे।

रविवार रात करीब 10 बजे गांव के लड़कों ने ढूंढकर शव को निकाला था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, ध्रुवचंद्र का एक शादीशुदा युवती से प्रेम संबंध था, जिसकी वजह से परिवार के लोग उससे नफरत करते थे।  उसी रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया। 
विज्ञापन


 कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कौड़ीकोल बुजुर्ग गांव के रहने वाले ध्रुवचन्द्र चौधरी पुत्र शिव प्रसाद चौधरी शनिवार की रात 10 बजे के बाद घर से किसी काम के लिए बाहर निकले थे। रविवार सुबह बिस्तर पर वह नहीं दिखे तो परिजन समझे कि कहीं खेत में काम करने गए होंगे। 

रविवार को दिन भर कोई पता नहीं चला तो परिवार के लोग और ध्रुवचंद्र के मित्र भी खोजबीन में जुट गए। मोबाइल लोकेशन के आधार पर लोग जांच करते हुए खेत के पास पहुंचे। वहां मोबाइल की रोशनी से खोजबीन की तो देखा कि ध्रुव चंद्र चौधरी का शव खेत में पड़ा था। हाथ,पैर,चेहरे पर चोट के निशान मिले।

सिर में किसी भारी चीज से प्रहार करने के निशान मिले। मुंह पर किसी केमिकल के डालने से चेहरा काला पड़ गया था। पुलिस ने परिजनों से घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए छानबीन में शुरू कर दिया। रात में ही एक आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था। एएसपी ने बताया कि दो नामूजद व अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें