वाल्टरगंज। गोविंद नगर शुगर मिल को पुनः चालू कराने के लिए श्रमिकों का धरना 56वें दिन भी जारी रहा। श्रमिकों को मिल प्रबंधन और जिला प्रशासन की ओर से कोई ठोस आश्वासन नहीं मिलने से श्रमिक निराशा हैं। श्रमिक महेश पांडे और अंगद वर्मा ने कहा कि कई संगठनों के समर्थन के बावजूद, भाजपा का एक भी नेता उनसे मिलने नहीं आया। उन्होंने इसे सरकार की मंशा के प्रतीक के रूप में बताया और कहा कि यह केवल दिखावे के लिए है, जबकि किसानों और श्रमिकों के हितों की अनदेखी की जा रही है। श्रमिकों ने अपनी मांग पूरी न होने तक धरना जारी रखने का संकल्प लिया। इस मौके पर बृजेश कुमार, धर्मेंद्र चौधरी, प्रदीप चौधरी, वीरेंद्र चौधरी, रामशरण मौर्या, राकेश चौधरी, रामजतन मौर्या, धर्मेंद्र मौर्य और राम लखन शुक्ला सहित अन्य श्रमिक भी धरने में शामिल रहे। संवाद