फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: चीनी मिल चलवाने के लिए धरना जारी

Fri, 12 Sep 2025 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
गोविंदनगर चीनी मिल गेट पर धरना देते किसान,व्यापारी, श्रमिक व मजदूर- संवाद - फोटो : विद्यालय
विज्ञापन
वाल्टरगंज। गोविंद नगर चीनी मिल चलाने को लेकर 24वें दिन किसान मजदूर और व्यापारियों का धरना जारी रहा। साधन सहकारी गन्ना समिति के अध्यक्ष पुष्करादित्य सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि जल्द ही चीनी मिल चलाने को लेकर गन्ना मंत्री और गन्ना आयुक्त से किसानों और कर्मचारियों की मुलाकात करके पहल की जाएगी। कहा कि हम लोगों का प्रयास है क्षेत्र के विकास के लिए चीनी मिल को चलाया जाए। कर्मचारियों ने कहा कि मिल प्रबंधन को किसान हित और मजदूरों के संकट को देखते हुए चीनी मिल को चलाने की घोषणा करनी चाहिए। धरने में किसान नेता राम धीरज चौधरी, राम मनोहर चौधरी, समिति के डायरेक्टर समीर चौधरी, दिनेश सिंह, विक्की सिंह, शाहिद आदि रहे। श्रमिक महेश पांडेय, अंगद वर्मा, प्रदीप चौधरी, वीरेंद्र कुमार चौधरी, व्यापारी दिलीप मोदनवाल, निशु शुक्ला आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें