सावन के सोमवार पर कंपनीबाग शिवमंदिर में जलाभिषेक करते श्रद्धालु संवाद
कलवारी। श्रावण मास के दूसरे सोमवार को शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर पूजा-अर्चन किया। क्षेत्र के कौलेश्वर नाथ मंदिर कलवारी, सोमेश्वर नाथ मंदिर पांऊ, महेश्वर नाथ मंदिर भोयर, झारखंडेश्वर नाथ मंदिर गायघाट, हरदेवनाथ मंदिर बहादुरपुर, दुग्धेश्वर नाथ मंदिर चकदहा तथा शिव मंदिर खखोड़ा व कसौरा सहित शिव मंदिरों में सोमवार को भोर से ही श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक करना शुरू किया क्योंकि आज ही त्रयोदशी भी है। कांवरिया वाले भी सरयू नदी से जल भरकर अपने गांव के शिव मंदिर में जलाभिषेक किया। जो श्रद्धालु अयोध्या से भदेश्वर नाथ मंदिर नहीं जा सके थे वह श्रद्धालु सरयू नदी के माझा खुर्द घाट से जल लेकर निकट के मंदिरों पर जलाभिषेक किया। संवाद