बस्ती। शहर के धर्मशाला रोड स्थित भगवान चित्रगुप्त मंदिर में रविवार शाम में महाआरती का आयोजन किया गया। देर शाम तक श्रद्धालु भक्ति के सागर में गोते लगाते रहे। कमेटी के युवा अध्यक्ष दुर्गेश श्रीवास्तव की अगुवाई में आयोजित महाआरती के मुख्य यजमान मंदिर कमेटी के महामंत्री प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने मंदिर परिसर में विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर कार्यक्रम शुरू कराया। मंदिर के पुजारी अयोध्या प्रसाद पांडेय ने मंत्रोच्चारण किया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने आरती उतार कर मंगलकामना की। इस मौके पर राजेश श्रीवास्तव, रमेश श्रीवास्तव, विनायक श्रीवास्तव, डॉ. जितेंद्र श्रीवास्तव, पुष्पा श्रीवास्तव, सुख सागर, अंकुर श्रीवास्तव, मुकेश श्रीवास्तव, कंचन पांडेय, आलोक, श्रीवास्तव, अभिषेक श्रीवास्तव, शिवनंदन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। संवाद