फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: देवी की महाआरती में उमड़े श्रद्धालु... गूंजे जयकारे

Fri, 11 Oct 2024 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
रौता चौराहे के पास ​स्थित शनिदेव मंदिर पर महा आरती करते श्रद्धालु
विज्ञापन
बस्ती। रौता चौराहा स्थित श्री शनैश्वर मंदिर में बृहस्पतिवार की शाम को मां भगवती की महाआरती की गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। इस दौरान देवी की विधि9विधान से पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते मालवीय मार्ग पर काफी देर तक जाम लगा रहा।
विज्ञापन

हर वर्ष की भांति इस बार भी श्री शनैश्वर मंदिर पर नवरात्र के अष्टमी के दिन महाआरती का आयोजन किया। मंदिर के संस्थापक पं. सरोज मिश्र के नेतृत्व में श्रद्धालु कार्यक्रम में हिस्सा लिए। श्रद्धालु देवी के जयकारों की गूंज कर रहे थे। इस दौरान भजन-कीर्तन की धूम रही। मंदिर की तरफ से श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।
मालवीय मार्ग पर श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते दोनों तरफ का आवागमन कुछ देर के लिए ठप हो गया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि अंकुर वर्मा, राजन गुप्ता, भाजपा नेता जगदीश शुक्ल, समाजसेवी राघवेंद्र प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें