- दो दिवसीय भजन संध्या में अवधेश की टीम ने किया जगराता
- आखिरी दिन वितरित हुआ भंडारे का प्रसाद, खूब लगे जयकारे
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। एपेक्स डाईग्नोस्टिक बस्ती, हनु डाईग्नोस्टिक सेंटर आगरा और नोवा हॉस्पिटल एंड ट्राॅमा सेंटर बस्ती के तत्वावधान में कप्तानगंज थाना क्षेत्र के मरवटिया पांडेय स्थित द्विवेदी निवास पर दो दिवसीय संध्या का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़े। सबदेइया कला निवासी देवी भक्त अवधेश कुमार श्रीवास्तव की आर्केस्ट्रा टीम ने भव्य जगराता किया।
इस दौरान देवी- देवताओं की दिव्य झांकियां सजाई गईं। मुख्य पुरोहित आचार्य पं. राजेश कुमार उपाध्याय ने वैदिक मंत्रों का उच्चार कर मुख्य यजमान आचार्य राधेश्याम द्विवेदी और उनकी धर्म पत्नी कमला द्विवेदी ने पूजन- अर्चन कराई। इसके बाद कलाकारों ने भजनों की बौछार की। कलाकार वैष्णवी पांडेय ने कर्ण प्रिय भजनों की की प्रस्तुति की तो उपस्थिति श्रद्धालु झूमने पर विवश हो गए।
सेवानिवृत्त मेजर एवं रेडियोलॉजिस्ट डाॅ. अभिषेक द्विवेदी, डाॅ. दीपिका चौबे, डाॅ. सौरभ द्विवेदी, रेडियोलॉजिस्ट डाॅ. तनु मिश्र द्वारा जगराता में मौजूद श्रद्धालुओं में शीतलपेय, चाय, काॅफी, फलाहार आदि वितरित किए गए। मुख्य कलाकार अवधेश कुमार श्रीवास्तव ने भजन के जरिये लोगों को जोड़े रखा।
गायक अमर गुप्ता, संत ज्ञान प्रकाश उपाध्याय के भजन और आचार्य पं. सुशील कुमार उपाध्याय द्वारा प्रस्तुत हनुमान जी के लंका विध्वंस की लोगों को भाव विभोर कर दिया। समापन अवसर पर हवन, यज्ञ के बाद भंडारे का आयोजन हुआ। इस मौके पर सांसद हरीश द्विवेदी, गौरव त्रिपाठी, प्रमोद ओझा, राजेश त्रिपाठी, अरविंद पांडेय, डाॅ. मनोज जायसवाल, डाॅ. पवन मिश्रा, डाॅ.उमेश कुमार उपाध्याय आदि मौजूद रहे।