भानपुर स्थित बैडा समय माता मंदिर में नवरात्र के सातवें दिन पूजा अर्चना के लिए उमड़ी श्रद्वालुओं
भानपुर। नवरात्र के सातवें दिन मंगलवार को मां कालरात्रि की पूजा अर्चना के लिए प्रसिद्ध बैडा समय माता मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। लोगों ने परिवार के साथ समय माता की पूजा अर्चना कर उनके मंगल-कुशल की कामना की। नवरात्र के चलते मंदिर को के झालरों और फूलों से आकर्षक तरीके से सजाया गया है।जहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए पूजा के अलावा हवन आदि की अलग से व्यवस्था की गई है। ऐसी मान्यता है कि मंदिर में सच्चे मन से मांगी गई हर मुराद बैडा वाली समय माता जरूर पूरा करती हैं। संवाद