फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: देवी जागरण में देर रात तक झूमे श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी। शारदीय नवरात्र पर अशियापार गांव में महाकाली मंदिर पर मंगलवार को देवी जागरण और भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही रात भर देवी जागरण पर झूमते रहे। आकर्षक झांकी भी सजाई गई। लोग भक्तिरस में सराबोर होकर नृत्य करते रहे। लखनऊ के पवन राज और विजय मोदनवाल ने मनमोहक प्रस्तुतियों से समां बांधा। गायिका आंशी मिश्रा व उमा कसौधन ने भी कई भजन गाए। कार्यक्रम में आयोजक विजय शंकर पांडेय, सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी, राजेंद्र प्रसाद चौधरी, मुरलीधर शुक्ला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें