फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बोर्ड की बैठक में विकास कार्याें पर लगी मुहर

Thu, 07 Sep 2023 01:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटी । नगर पंचायत कार्यालय सभागार में बुधवार को बोर्ड की बैठक में समस्याओं पर चर्चा हुई। इसके बाद सदस्यों ने अपने क्षेत्र के विकास के लिए प्रस्ताव दिए। इस दौरान नगर पंचायत की आय बढ़ाने पर भी चर्चा हुई। तय हुआ कि सफाई, जलनिकासी, सड़क, कूड़ा प्रबंधन, नाली, स्वच्छ पेयजल व पोखरा नीलामी तथा नगर पंचायत की आय बढ़ाने सहित विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

सदस्य बाबूराम चौधरी, शबनम बानो,अब्दुल हफीज व दिनेश चौधरी आदि ने वार्डों में पोखरे के सुंदरीकरण, नाली व सड़क निर्माण तथा जलनिकासी आदि कार्यों को कराए जाने का मुद्दा उठाया। जिसपर अधिशासी अधिकारी ऋचा सिंह ने कहा कि पोखरे के सुंदरीकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया हो रही है। इस पर शीघ्र कार्य शुरू होगा। अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष उर्मिला ने की।
विज्ञापन

क्षेत्रीय विधायक दूधराम ने कहा कि नगर विकास को नया आयाम देने के लिए सभी एकजुट होकर सहयोग करें।
इस मौके पर अरविंद पाल, ऋषिराज मुनि,विनोद यादव,नवीन पाल,बाबूराम चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें