फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रहा विकास : सांसद

Fri, 01 Mar 2024 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
गौर, दुबौलिया और कप्तानगंज में परियोजनाओं का लोकार्पण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती/दुबौलिया। सांसद हरीश द्विवेदी ने गौर, दुबौलिया और कप्तानगंज में विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास किया। गौर में 6.88 करोड़ की 107 परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण कर सांसद ने कहा कि डबल इंजन की सरकार समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास कार्यों को पहुंचाने में जुटी हुई है।
इस मौके पर बीडीओ जटाशंकर शुक्ल, ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि जटाशंकर शुक्ल, विनोद सिंह, विजय गुप्ता आदि मौजूद रहे। कप्तानगंज ब्लॉक में आयोजित कार्यक्रम में सांसद ने ग्राम पंचायतों में 8.3 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास प लोकार्पण किया। दुबौलिया में सांसद हरीश द्विवेदी व विधायक हर्रैया अजय सिंह के साथ विभिन्न ग्राम पंचायतों में लगभग चार करोड़ रुपये से ज्यादा लागत की 101 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इस मौके पर बीडीओ सुनील कुमार कौशल, ब्लॉक प्रमुख के प्रतिनिधि राजेश यादव, शिवप्रसाद सिंह, सुनील सिंह, दिनेश पांडेय, श्रीनिवास पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
803 दिव्यांगजनों को मिले सहायक उपकरण
बस्ती। कप्तानगंज ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सांसद हरीश द्विवेदी ने 803 दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल, मोटराइज्ड ट्राई साइकिल व अन्य सहायक उपकरण वितरित किए। सांसद ने कहा कि सरकार दिव्यांगजन को विकास की मुख्यधारा में लेकर आई है। उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की भी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इस मौके पर बीडीओ रमेश दत्त मिश्र, प्रमुख प्रतिनिधि भोला निषाद, गौरव मणि त्रिपाठी, राम शंकर यादव, राजेश त्रिपाठी, ओम प्रकाश ओझा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें