कप्तानगंज (बस्ती)। ब्लाॅक प्रमुख कप्तानगंज के खिलाफ की गई शिकायत के क्रम में सोमवार को उप लोकायुक्त की टीम जांच करने पहुंची। टीम के एसडीएम हर्रैया विनोद पांडेय, सीओ कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी, एसपीओ सुभाष पहले ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे। वहां पर बीडीओ कप्तानगंज के साथ कर्मचारियों की मौजूदगी में बैठक कर जानकारी ली। क्षेत्र पंचायत निधि से ब्लॉक प्रमुख द्वारा साधन सहकारी (बी पैक्स ) समिति खजुरिया मिश्र और पशु सेवा केंद्र कठार जंगल के नव निर्मित भवन को देखा। तीन सदस्यीय टीम के पहुंचने पर ब्लॉक पर अफरा तफरी का माहौल रहा। टीम ने दो दिन में क्षेत्र पंचायत के सभी पत्रावलियों को तलब किया है। टीम में शामिल सीओ कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि दो क्षेत्र पंचायत द्वारा कराये गये कार्यों की जांच शुरू की गई है। संवाद