फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: निरीक्षण में बाहर की दवा लिखते मिले चिकित्सक

विज्ञापन
विक्रमजोत सीएचसी का डिप्टी सीएमओ ने किया निरीक्षण। - फोटो : BASTI
विज्ञापन
निरीक्षण में बाहर की दवा लिखते मिले चिकित्सक
विज्ञापन

- डिप्टी सीएमओ ने विक्रमजोत सीएचसी का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
विक्रमजोत। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण करने मंगलवार को डिप्टी सीएमओ एसबी सिंह पहुंचे। वे सीधे ओपीडी में पहुंचे जहां मौजूद चिकित्सक दीपक एक पर्ची पर बाहर की दवा लिखते पाए गए। ये देखकर डिप्टी सीएमओ ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों से अनुरोध किया जाएगा।
सीएचसी में डॉक्टरों द्वारा बाहरी दवा लिखने की खबर 29 नवंबर 2022 के अंक में अमर उजाला ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। खबर का संज्ञान लेकर औचक निरीक्षण करने डिप्टी सीएमओ पहुंचे थे। अचानक अस्पताल परिसर में उन्हें देखकर कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। ओपीडी का निरीक्षण कर वे सीधे दवा वितरण कक्ष में पहुंचे यहां उन्होंने मौजूद दवाओं की जानकारी प्राप्त किया।
विज्ञापन

लेबर रुम की जांच के दौरान ऑक्सीजन सिलिंडर का स्टॉक न होने की बात कर्मियों ने बताया। रजिस्टर का निरीक्षण करने पर वह अपूर्ण मिला। उन्होंने प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आसिफ फारुकी को इसे पूरा कराकर सूचित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

एएनएम अनीता देवरस से टीकों के स्टाक और भर्ती मरीजों के बारे में जानकारी लिया। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि जांच के दौरान कुछ बाहर की दवाएं लिखी पर्चियां मिली हैं। संबंधित डॉक्टर पर कार्रवाई करने की संस्तुति उच्चाधिकारियों से की जाएगी। बताया कि जांच के दौरान मिलीं खामियों की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें