फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आंख का अस्पताल सीएमओ ने किया सील

Mon, 21 Oct 2024 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। दुबौलिया क्षेत्र के विशेषरगंज बाजार में बगैर पंजीकरण के संचालित आंख के अस्पताल को सीएमओ डॉ. आरएस दुबे ने रविवार को सील कर दिया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल प्रबंधन की तरफ से कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया।
विज्ञापन

सीएमओ दोपहर बाद विशेषरगंज बाजार पहुंचे। यहां आरएन आई सेंटर की जांच की। इस दौरान कोई वैध कागजात अस्पताल की ओर से प्रस्तुत नहीं किया जा सका।
ऐसे में सीएमओ ने संबंधित अस्पताल को तत्काल सील करा दिया। बताया कि संचालक को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है।
स्पष्ट जवाब नहीं मिलने पर संबंधित पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि बिना पंजीकरण के कोई भी अस्पताल, क्लीनिक संचालित होते पाए जाएंगे तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान डॉ. सुशील कुमार, डॉ. बृजेश शुक्ला आदि मौजूद रहे। संवादक
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें