टिनिच। बिगड़ैल सांड़ के न पकड़े जाने से अजगैवा जंगल के नागरिकों ने भदना गांव के पास प्रदर्शन किया। ग्रामीण अवधेश ने बताया कि क्षेत्र में एक सांड़ किसानों को परेशान कर रहा है। जब किसान खेत में जाकर काम करते हैं तो सांड़ खदेड़ लेता है। इससे किसान गन्ने की सिंचाई व गुड़ाई नहीं पा रहे हैं। एडीओ पंचायत सल्टौआ अरुणेश पाल ने बताया कि सांड़ को पकड़ने के लिए क्षेत्र में टीम लगाई गई है। जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। इस मौके पर गया प्रसाद यादव, राम जियावन भारती, सुभाष चंद्र पांडेय, कृष्ण मणि त्रिपाठी, बिष्णु, त्रिलोकी, भरतराम आदि मौजूद रहे। संवाद