फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सड़क निर्माण के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन

Sun, 14 Apr 2024 09:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
विक्रमजोत। सरसंडा गांव में रविवार को पंचायत भवन पर जुटे ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए प्रदर्शन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने पीडब्ल्यूडी के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों की मांग है कि पचवस हाईवे से चिरियहवा गांव होते सरसंडा गांव तक जाने वाली दो किमी पिच रोड को विभागीय अधिकारियों की मिली भगत से ठेकेदार ने दूसरे गांव की तरफ मोड़कर बना दिया है। इस दौरान अमित सिंह, शैलेंद्र सिंह, राम दरस, बजरंगी, अमरनाथ सिंह, सोनू, अवतारी देवी, उमा देवी आदि मौजूद रहीं। पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता केशवराव राम ने बताया कि ग्रामीणों की ऑनलाइन शिकायत पर जांच टीम मौके पर भेजी गई थी। टीम ने जांच कर रिपोर्ट सौंप दी है। सड़क पूर्व से तय एलाटमेंट के अनुसार बनाई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें