बस्ती। विश्व हिंदू महासंघ और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने आवास विकास काली मंदिर के मामले को लेकर जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। सड़क चौड़ीकरण के दौरान मंदिर की मूर्ति खंडित करने और मंदिर को दूसरे स्थान पर शिफ्ट करने के आरोपों पर विरोध जताया गया। प्रदर्शन बिना अनुमति जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में किया गया। अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों से वार्ता की, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे। एडीएम प्रतिपाल चौहान ने बताया कि इस मामले को बेवजह तूल दिया जा रहा है। संवाद