बस्ती। कम छात्र संख्या वाले विद्यालयों के विलय के विरोध में मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य व्यापी विरोध के क्रम में माकपा सहित जनौस, एडवा, ई-रिक्शा चालकों ने जुलूस निकाला। जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को संबोधित पांच सूत्रीय मांग पत्र अतिरिक्त उप जिलाधिकारी को सौंपा। जुलूस का नेतृत्व माकपा नेता शेषमणि ने किया।जुलूस में केके तिवारी, सत्यराम, ध्रुवचंद, उर्मिला चौधरी, शिव चरण निषाद, नीलू, सोनी, पूनम, संतोष कुमार यादव आदि शामिल रहे। संवाद