बस्ती। कोतवाली पुलिस ने धमकी देकर रुपये मांगने के मामले में तीन आरोपियों पर केस दर्ज किया है। इस संबंध में अनमोल रतन श्रीवास्तव निवासी कटरा ने तहरीर दी है। जिसमें बताया कि उनके भाई कार्तिकेय श्रीवास्तव की नौकरी लगने के नाम पर 08 सितंबर की रात 12.00 बजे उसके इन्स्टाग्राम आईडी पर कैफ नामक लड़के ने फोन करके पांच हजार रुपये मांगा। उसके इनकार करने पर गौरव नाम के लड़के ने दूसरे नंबर से काॅल किया और धमकी दिया। उसके बाद हरिओम नामक लड़के ने फोन किया और धमकी दिया कि रुपये नहीं दिए तो जान से मार दिए जाओगे। पुलिस ने तीनों आरोपियों पता अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। संवाद