पुरानी पेंशन बहाली के लिए रखा उपवास
बस्ती। यूनिक टीचर्स इम्पलाइज के जिला संयोजक अनिल कुमार पाठक के आह्वान पर शिक्षकों, व कर्मचारियों ने अपने-अपने घरों पर पुरानी पेंशन बहाली के लिए एक दिवसीय उपवास रखा। अनिल कुमार पाठक ने कहा कि एक अक्तूबर 2004 से नियुक्त सभी शिक्षकों और सरकारी कर्मचारियों कि पुरानी पेंशन बंद कर नई पेंशन योजना लागू की गई। नई पेंशन योजना में सरकार ने शिक्षकों, कर्मचारियों के परिवार के भविष्य के लिए कोई सामाजिक, आर्थिक सुरक्षा नहीं किया है। प्रधानमंत्री से मांग किया कि नई की जगह पुरानी पेंशन को बहाल करें। जिला संरक्षक चंद्रभूषण द्विवेदी व प्रवक्ता राकेश मिश्र ने कहा कि सरकार पुरानी पेंशन देने के मामले में गंभीर नहीं है।
उपवास रखने वालों में अविनाश दूबे, संतोष पांडेय, मंशाराम चौधरी, अखिलेश पांडेय, अमित सिंह, रामभवन मौर्य, धर्मराज, प्रमोद वर्मा आदि मौजूद रहे।