बस्ती। बजरंग दल के जिला संयोजक मन मोहन त्रिपाठी, जिला गौरक्षा प्रमुख स्नेह पांडेय के नेतृत्व में सोमवार को एसपी के साथ ही डीएम के प्रशासनिक अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के गढ़वल गांव में काली स्थान से कब्जा और अतिक्रमण खाली किए जाने की मांग की गई। पत्र में कहा गया है कि सार्वजनिक पूजा की भूमि पर गांव के कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। इससे लोगों को असुविधा हो रही है। ज्ञापन देने वालों में अनिल प्रजापति, सोनू चौहान, राहुल कुमार,मंगेश शर्मा आदि शामिल रहे। संवाद