बस्ती। शहर से सटे मूड़घाट गांव के नागरिकों ने डीएम से मदिरा दुकान हटवाने की मांग की है। उनका कहना है कि यहां स्थित संत कबीर आश्रम (मठ) के निकट देसी तथा अंग्रेजी शराब की दुकान खुल गई है। इसके आसपास आबादी भी है। दुकान खुलने से इस जगह पर शराबियों का जमावड़ा होने लगा है। पिछले दिनों सरदार सेना की ओर से दिए गए प्रार्थना पत्र पर अधिकारियों ने गलत रिपोर्ट लगा दी है। बताया गया कि एक व्यक्ति ने नशे की हालत में आश्रम के गेट का ताला भी तोड़ दिया था। लोगों ने मांग उठाई है कि संबंधित स्थल से शराब की दुकानें स्थानांतरित कराई जाए। संवाद