- अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन देकर न्यूनतम मानदेय 28 हजार की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। उत्तर प्रदेश बिजली कर्मचारी संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष अशर्फीलाल के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने सोमवार को अधीक्षण अभियंता राम बुझारत को ज्ञापन दिया। अशर्फीलाल ने कहा कि पावर कारपोरेशन अध्यक्ष को भेजे गए ज्ञापन में समस्याओं के निस्तारण और समझौतों का पालन कराने की मांग की गई है।
उन्होंने कहा कि संविदा कर्मचारियों को लंबे समय से नियमित करने की मांग चल रही है। मगर, अब तक इस पर विचार नहीं शुरू हुआ है। पूर्व में मांग की गई थी कि जब तक नियमित नहीं किया जा रहा, तब तक 28 हजार रुपये न्यूनतम मानदेय दिया जाए। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली, पदोन्नति, कैशलेस इलाज आदि की मांग की गई है। इस मौके पर सूर्य प्रकाश, अनिल कुमार, मसूद आलम, दिनेश कुमार, राजेश त्रिपाठी, निर्मला आदि मौजूद रहीं।