बस्ती। आदिवासी समाज के हितोें की रक्षा की राष्ट्रीय आदिवासी एकता परिषद ने मांग उठाई है। बृहस्पतिवार को जिला संयोजक आरके आरतियन के नेतृत्व में विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन डीएम के प्रशासनिक अधिकारी को दिया। ज्ञापन में मांग की गई है कि समान नागरिक संहिता कानून बनाने से पहले आदिवासी समाज के अधिकारों की रक्षा की जाए, जल, जमीन, जंगल पर उनका नैसर्गिक अधिकार सुरक्षित रखा जाए।
इस मौके पर हृदय गौतम, बुद्धप्रिय पासवान, नीलम, रामलैस भारती, राम सुमेर यादव, चंद्रिका प्रसाद, ठाकुर प्रेम कुमार नंदवंशी, रामवृक्ष, चंद्र प्रकाश, पवन कुमार, मयाराम, बुद्धेश राना, राजकुमार आदि शामिल रहे।