बस्ती। निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष संदीप कुमार निषाद के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सपा विधायक कविंद्र चौधरी ‘अतुल’ को उनके आवास पर ज्ञापन देकर निषाद समाज को एससी में शामिल करने की मांग की। कहा कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र में निषाद समाज के उत्थान की पहल करें और उनकी समस्याओं के निराकरण कराएं। विधायक ने कहा कि उनके स्तर पर निषाद समाज की समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण कराया जाता है। निषाद पार्टी की मांगों को सदन के पटल पर रखा जाएगा। संदीप निषाद ने बताया कि मछुआ समुदाय की उप जातियों निषाद, केवट, मल्लाह, बिंद, कहार, कश्यप, रयकवार, धीवर, तुरहा को अनुसूचित जाति में शामिल किये जाने की मांग को लेकर पार्टी सभी विधायकों को ज्ञापन दे रही है। ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रूप से अजय प्रताप निषाद, सुनील निषाद, आशीष निषाद, दयाराम निषाद, तेजेंद्र कुमार निषाद, विकास श्रीवास्तव, जगराम निषाद, बलराम निषाद, मनोज निषाद आदि शामिल रहे। संवाद