फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शिक्षामित्रों को स्थायी शिक्षक का दर्ज देने की मांग

Thu, 08 Feb 2024 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। सदर विधायक महेंद्रनाथ यादव ने बजट सत्र के दौरान शिक्षामित्रों को स्थायी शिक्षक का दर्ज देने, ओबीसी को आरक्षण का लाभ देने, महापुरुषों की प्रतिमाओं की सुरक्षा, मूर्तियां खंडित करने वालों पर कार्रवाई की मांग की। उन्होंने जिला अस्पताल और मेडिकल काॅलेज में हृदय रोग, न्यूरो चिकित्सक के तैनाती की मांग की। विधायक ने कहा कि जिले में ह्रदय रोग विशेषज्ञ न होने से तमाम लोग आसामयिक काल की गोद में समा गए। कहा कि करीब सात सालों ने इंजीनियरिंग काॅलेज का निर्माण चल रहा है। यह अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। इसके लिए सरकार कोई विशेष प्रयास करती हुई नहीं दिख रही है। विधायक ने बताया कि जन हित से जुड़े मुद्दों को विधानसभा में उठाया गया है। उम्मीद है कि सरकार क्षेत्र के विकास को लेकर कोई ठोस कदम उठाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें